monikaprince

Header Ads

ब्वॉयज का नया ट्रेंड ...


आज के युवा खुद को किसी फिल्म स्टार से कम नहीं समझते हैं। यही कारण वे आज कपड़ों के साथ-साथ हेयर स्टाइल और लुक्स पर काफी ध्यान देने लगे हैं। यंगस्टर्स कपड़ों तक ही सीमित नहीं, बल्कि आज वे हेयर और बियर्ड (दाढ़ी) को एक नया और डिफ्रेंट लुक दे रहे है। आजकल लड़कों के बीच हल्की-हल्की दाढ़ी रखने का क्रेज बढ़ा है। युवाओं के लिए अपना लुक चेंज करने का सबसे आसान तरीका हेयर स्टाइल और बियर्ड (दाढ़ी) चेंज करना है। बदली हुई हेयर स्टाइल आपके लुक में बदलाव लाने के साथ ही आपके व्यक्तित्व को भी आकर्षक बनाती है। क्लीन शेव वाले बॉयज़ की तुलना में आज कल दाढ़ी वाले बॉयज़ की डिमांड बढ़ गई है। लड़कियां उन लड़कों को रफ एंड टफ मानती हैं। बड़ी दाढ़ी रखने का फैशन ट्रेंड में है। हीरो भी रफ-टफ लुक में ही दिखाई देते हैं। लड़कियों को लगता है कि क्लीन शेव रहना अब आउट ऑफ फैशन हो गया है। जिनके चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ रहती हैं वे काफी मजबूत व्यक्तित्व के दिखते हैं। लड़कियों को मैच्योर दिखने वाले  लड़के पसंद आते हैं। क्लीन शेव लड़कों के चेहरे पर परिपक्वता इस हद तक नहीं झलकती, जितनी दाढ़ी की वजह से झलकती है।


लड़कियों को क्यों पसंद है दाढ़ी वाले लड़के

*. लड़कियों को दाढ़ी रखने वाले लड़के आकर्षक लगते हैं और वे स्मार्ट, सेक्सी और हैंडसम होते हैं।
*. दाढ़ी रखने वाले लड़के क्रिएटिव होते है।
*. लड़कियों को मैच्योर लड़के पसंद होते हैं। दाढ़ी और मुछ रखने से मैच्योरेंस झलकती है।
*. दाढ़ी रखने वाले लड़के समझदार लगते हैं और अलग-अलग स्टाइल लड़कियों को पसंद आती है।
*. क्लीन शेव वाले लड़के से बियर्ड(दाढ़ी) रखने वाले ज्यादा गंभीर होते हैं।


शॉर्ट क्रयू कट: फौज में इस तरह के हेयरकट का चलन है। इस स्टाइल में बाल शॉर्ट (छोटे) होते हैं। यह किसी भी
तरह के चेहरे पर सूट करता है। आज कल यह काफी चलन में है।
स्पाइक कट: आजकल युवाओं में स्पाइक्स वाले बालों का चलन बढ़ा है। इस हेयरस्टाइल में छोटे और कम बाल होता
है। सभी तरह के चेहरे पर यह स्टाइल अच्छा लगता है।
बज कट: यूथ इस कट के दीवाने हैं। जिनके बाल कम है और छोटे है उन लोगों के लिए यह स्टाइल काफी पसंद
आएगा। यह हेयर स्टाइल कैजुअल लुक और फॉर्मल लुक के लिए आजकल बहुत चलन में हैं।


Post a Comment

0 Comments